फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU December TEE Results: इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 17 Jan 2023 12:50 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU December TEE Results 2022: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने दिसंबर 2022 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
IGNOU - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU TEE December 2022 Exam Results: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की दिसंबर 2022 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।  इग्नू टीईई दिसंबर 2022 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों को परिणाम की जांच करने के लिए अपना नामांकन नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

IGNOU TEE December Exam details परीक्षा विवरण
बता दें कि 02 दिसंबर, 2022 और 09 जनवरी 2023 के बीच आयोजित की गई परीक्षाओं के लिए परिणाम जारी किया गया है। इग्नू टर्म एंड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी जबकि दूसरी पारी में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 

IGNOU December TEE ऐसे करें डाउनलोड 
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट termendresult.ignou.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद दिसंबर 2022 रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • री-डायरेक्ट किए जाने के बाद आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • अब विवरण देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन

इस साल, दिसंबर टर्म एंड परीक्षा का आयोजन 834 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। जिसमें 18 विदेशी केंद्र और जेल के कैदियों के लिए जेलों में 85 केंद्र शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें