3 अक्तूबर से परीक्षा
एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 3 अक्तूबर से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। NIOS के एक बयान में रिजल्ट को लेकर कहा गया है कि एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम आखिरी परीक्षा के सात सप्ताह बाद घोषित किया जा सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार एनआईओएस कक्षा 10, 12 के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट - sdmis.nios.ac.in पर विजिट करें।
- परीक्षा और परिणाम सेक्शन में 'NIOS 10th, 12th Hall Ticket 2023 for theory' लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एनआईओएस 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।