फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी 2021: आज से करेक्शन विंडो खुली, जानिए दर्ज की गई किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार

Thu, 12 Aug 2021 10:24 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आवेदन प्रक्रिया में सुधार करने के लिए ऑनलाइन विंडो 14 अगस्त दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट यूजी 2021 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए ऑनलाइन विंडो खोल दी गई है। यदि किसी आवेदक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2021 के लिए अपना आवेदन पत्र जमा करते समय कोई गलती की है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाकर सुधार कर सकता है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया में सुधार करने के लिए ऑनलाइन विंडो 14 अगस्त दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन

विंडो बंद होने के बाद नहीं होगा कोई सुधार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में कहा था कि आवेदन पत्र जमा करने के बाद, कुछ विशिष्ट क्षेत्रों के विवरण में बदलाव केवल सुधार विंडो के दौरान किया जा सकता है। सुधार विंडो के बंद हो जाने के बाद, इस संबंध में किसी भी संचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

इन विवरणों में किया जा सकता है सुधार
आवेदकों द्वारा प्रदान की गई ऑनलाइन जानकारी जैसे अभ्यर्थी का नाम, संपर्क / पता विवरण, श्रेणी, राष्ट्रीयता, पीडब्ल्यूबीडी स्थिति, शैक्षणिक योग्यता विवरण, जन्म तिथि, आदि 14 अगस्त तक सही किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र में भी कर सकते हैं संशोधन
पोर्टल खुले होने पर अभ्यर्थी प्रश्न पत्र के माध्यम और परीक्षा केंद्र, शहर की पसंद को भी संपादित कर सकते हैं। वहीं एनटीए ने मुताबिक, शुल्क (नए आवेदनों के लिए) / अतिरिक्त शुल्क (फॉर्म में किए गए परिवर्तनों के आधार पर पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए) का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई और पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

12 सितंबर को होगी परीक्षा, 9 को जारी हो सकता है प्रवेश पत्र
गौरतलब है कि नीट 2021 का आयोजन 12 सितंबर को होगा और एडमिट कार्ड 9 सितंबर को जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा के दिन परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट 2021 का परिणाम जारी होने के बाद, अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का एक अलग हिस्सा भरना होगा। इसके बारे में अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें