NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल, 05 मई को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। परीक्षा पेपर और पेन मोड में आयोजित की जाएगी।। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2024) एक ही पाली में दोपहर 02 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षा केन्द्र के लिए घर से निकलने से पहले कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाने होंगे। यहां उन डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताया गया है, जिनकी आपको परीक्षा के दिन जरूरत पड़ने वाली है।
अभ्यर्थियों को कोई भी वर्जित वस्तु या ऐसी कोई वस्तु लाने की अनुमति नहीं है जिसका उपयोग अनुचित साधन के तौर पर किया जा सकता है। छात्रों को परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्यक्तिगत मोबाइल फोन, या सूचना बुलेटिन में उल्लिखित कोई भी प्रतिबंधित या निषिद्ध वस्तु लाने की अनुमति नहीं है। एनईईटी अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत सामान को सुरक्षित नहीं रखा जाएगा और उम्मीदवारों को ऐसी कोई सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।