NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा जुलाई में होगी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 का आयोजन 17 जुलाई को किया जाना निर्धारित है। नीट यूजी देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 भाषाओं में पेन पेपर मोड में होगी।
NEET UG 2022: इन कोर्स में होंगे दाखिले
नीट यूजी के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष डिग्री, बीएससी नर्सिंग, बीएससी लाइफ साइंस और वेटनरी कोर्स आदि में दाखिला मिलता है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1600, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएस) वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 और एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देने होंगे।