इस तारीख को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड की ओर से नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा का आयोजन 01 और 02 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 400 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 02 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना बिल्कुल न भूलें।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लॉगिन करें।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NEET SS के लिंक पर जाएं।
- अब आपको प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।