फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2021: जल्द जारी हो सकते हैं नीट परीक्षा के परिणाम, एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और वेटनरी काउंसलिंग के लिए ये हैं आधिकारिक वेबसाइट

Wed, 13 Oct 2021 05:17 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Result 2021: ऑल इंडिया कोटा में तीन कमीटी मेडिकल, आयुष और वेटनरी काउंसलिंग का आयोजन करेंगी। ये तीन कमेटीयां हैं- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी), आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) और वेटनरी काउंसलिंग ऑफ इंडिया (वीसीआई)।  
 
विज्ञापन
NEET Result 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट  (नीट) के परिणाम इस महीने जारी होने की उम्मीद है। नीट परिणाम के जारी होने के बाद परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। इस काउंसलिंग में 15 फीसद सीटें ऑल इंडिया कोटा की और 85 फीसद सीटें राज्य कोटा की होंगी। ऑल इंडिया कोटा में तीन कमीटी मेडिकल, आयुष और वेटनरी काउंसलिंग का आयोजन करेंगी। ये तीन कमेटीयां हैं- मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी), आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) और वेटनरी काउंसलिंग ऑफ इंडिया (वीसीआई)।  
विज्ञापन


नीट 2021 मेडिकल काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ऑल इंडिया कोटा के 15 फीसद सीट और केंद्र द्वारा मदद प्राप्त संस्थानों में अंडर ग्रेजुएट मेडिकल (एमबीबीएस) और डेंटल (बीडीएस) की काउंसलिंग का आयोजन करवाती है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in है। काउंसलिंग के बारे में अधिक जानकारी नीट के परिणामों के घोषणा के बाद जारी की जाएगी। 

आयुष नीट काउंसलिंग
एमसीसी की तरह ही आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमीटी (एएसीसीसी) जो कि मंत्रालय के अंतर्गत आती है, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस सीट के लिए काउंसलिंग करवाती है। इस काउंसलिंग का आयोजन ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए होता है। यह काउंसलिंग सरकारी संस्थान, सरकार से मदद प्राप्त संस्थान, डीम्ड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्थानों और दिल्ली विश्वविद्यालय की सीटों के लिए आयोजित की जाती है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in है, यह अभी चालू नहीं है। 
विज्ञापन


वीसीआई नीट काउंसलिंग 2021
बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस और एएच के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) काउंसलिंग आयोजित करती है। यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा के 15 प्रतिशत सीटों के अंतर्गत आयोजित किए जाते हैं। पिछले साल इन पाठ्यक्रमों में ऑल इंडिया कोटा के तहत जम्मू-कश्मीर को छोड़कर भारत के सभी वेटनरी कॉलेजों में एडमिशन मान्य थे। वीसीआई नीट काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट vcicounseling.nic.in है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें