NEET PG Counselling 2021: चार राउंड में होगी काउंसलिंग
एमसीसी द्वारा इस सत्र से अखिल भारतीय कोटा की 50 फीसदी सीटों के लिए नीट काउंसलिंग के कुल चार राउंड आयोजित किए जाएंगे। यह एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाएगी। इससे पहले तक एमसीसी केवल दो राउंड का आयोजन करती थी और रिक्त बची सीटों को राज्य कोटे में स्थानांतरित कर देती थी। इस कारण कई छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते थे। अब चार राउंड की काउंसलिंग से कई छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें :
NEET PG Counselling 2021: एमसीसी ने जारी किया नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का शेड्यूल, 12 से 17 जनवरी तक होंगे रजिस्ट्रेशन
NEET PG Counselling 2021: इन सीटों के लिए होगी काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ही आयोजित की जाएगी। एमसीसी द्वारा कुल 4 राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से योग्य छात्रों को अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एएफएमएस (एमडी/ एमएस/ डिप्लोमा/ पीजी डीएनबी) की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
NEET PG Counselling 2021 : कैसे करें पंजीकरण?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
- छात्र सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यूज एंड इवेंट के सेक्शन में जाएं।
- यहां दिखाई दे रहे नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
- अब जरूरी जानकारी को दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
- अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब पंजीकरण के लिए मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।