फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस तारीख पर हो सकती हैं,10वीं-12वीं कक्षा के छात्र रहें तैयार

Tue, 11 Jan 2022 11:16 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट व पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकता है। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की मतगढ़ना के होने के बाद बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा इस बारे में नोटिस आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इस संबंध में निर्णय लेते हुए छात्रों को सूचना दी जाएगी। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा यूपी विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। 10 मार्च, 2022 को यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद, बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ऐसी संभावना है कि 20 मार्च, 2022 से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। छात्र अपनी परीक्षा के संबंध में अभ्यास शुरू करें और लगातार अपने शिक्षकों से ऑनलाइन कक्षाओं के द्वारा अपनी पाठ्यक्रमों की दुविधाओं व शंकाओं को दूर करते रहें।
यूपी सरकार की तरफ से परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि लेकिन ऐसी व्यवहारिक सहमति बनी है कि यूपी विधानसभा चुनावों के बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएं। वहीं, राज्य में कोरोना के भी मामलें लगातार बढ़ें रहें हैं। ऐसे में राज्य में स्कूलों को भी बंद करने पर सहमति बनी है।

 

विज्ञापन

जल्द तैयार किया जाएगा परीक्षा शेड्यूडल

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा जल्द ही 10वीं-12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल तैयार करते हुए उसे जारी किया जाएगा। जिसमें बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, विषय विवरण जैसी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के पंजीकरण छात्रों ने कराए हैं। जिनमें से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

 

विज्ञापन

राज्य में लगातार बढ़ रहें हैं कोरोना के मामले

उत्तर प्रदेश राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक राज्य में 33 हजार से ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। राज्य सरकार की तरफ से सभी एतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने और मुंह पर मास्क लगाने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें