नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई 2021) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध है।
गौरतलब है कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएम और सीटी) से संबद्ध होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में बीएससी हॉस्पिटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा एनसीएचएम जेईई 2021 आयोजित की जाएगी।