फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBEMS FET 2023: एनबीईएमएस फेलोशिप प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 20 Jan 2024 02:40 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NBEMS FET 2023: एनबीईएमएस फेलोशिप प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
एनबीईएमएस - फोटो : natboard.edu.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NBEMS FET 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से फेलोशिप प्रवेश परीक्षा (FET) 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनबीई एफईटी 2023 के लिए पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 08 फरवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

NBEMS FET परीक्षा तिथि

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 03 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 03 अप्रैल 2024 तक जारी किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या प्रश्न के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल लिंक https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर जाकर एनबीईएमएस को लिखें, या +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा कर चुके उम्मीदवारों के लिए एडिट विंडो 09 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक खुलेगी। आवेदन पत्र में कमियों/गलत फोटोग्राफ को सुधारने के लिए अंतिम एडिट विंडो 19 फरवरी को खुलेगी और 21 फरवरी 2024 को बंद हो जाएगी।

FET 2023 डेमो टेस्ट

छात्रों को कंप्यूटर-आधारित परीक्षण प्रारूप से परिचित कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर  एक डेमो टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र 24 फरवरी से फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 2023 के डेमो टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।

FET 2023 आवेदन शुल्क

एनबीईएमएस एफईटी 2023 के लिए आवेदन करने वाले भारतीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3,500 रुपये और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 44,250 रुपये जमा करने होंगे।

NBEMS FET 2023 योग्यता

जिन छात्रों ने स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री पूरी कर ली है और उनके पास 31 दिसंबर, 2023 तक एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच, डीएनबी, डीआरएनबी या समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता का अनंतिम पास प्रमाण पत्र है, उन्हें पात्र माना जाएगा। फेलोशिप पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

विज्ञापन

NBEMS FET 2023 क्या है?

फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 2023 एनबीईएमएस द्वारा प्रस्तावित विभिन्न फेलोशिप (एफएनबी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक योग्यता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। बोर्ड साल में एक बार परीक्षा आयोजित करता है और हर साल लगभग 1,587 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें