नवोदय विद्यालय समिति के तहत विभिन्न स्कूलों में कक्षा 06 और 09 में प्रवेश के लिए हर साल नवोदय प्रवेश परीक्षा या जेएनवीएसटी चयन परीक्षा आयोजित की जाती है। 2021 की परीक्षा 2 घंटे की अवधि की होगी। परीक्षा को प्रवेश परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। हर साल देश भर से लाखों छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं।
मेधावी छात्रों को मिलती है मुफ्त शिक्षा
बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय माध्यमिक स्तर की शिक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित स्कूल हैं। ये आवासीय विद्यालय हैं और इनमें मेधावी छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। परीक्षा आमतौर पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए साल में दो बार जनवरी और फिर मार्च में परीक्षा आयोजित की जाती है।