फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीई: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर, इस दिन होगी एमडीएस, एफएमजीई व अन्य मेडिकल परीक्षाएं

Sat, 24 Jul 2021 12:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एफएमजीई दिसंबर 2021 सत्र और विदेशी डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट 2021 की परीक्षाओं की तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने विभिन्न चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक अस्थायी परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, नीट-पीजी 2021 की परीक्षा 11 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि नीट एसएस 2021 परीक्षा 13 और 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

20 सितंबर को होगी एनबीईएमएस भर्ती परीक्षा 
जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, डीएनबी-पीडीसीईटी 2021 19 सितंबर को, एनबीईएमएस भर्ती परीक्षा 20 सितंबर और एफईटी 2021 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। डीएनबी / डीआरएनबी की प्रैक्टिकल परीक्षा - जून 2021 सत्र को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन परीक्षाएं अस्थायी रूप से नवंबर/दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएंगी।

विदेशी डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि 12 दिसंबर की गई है निर्धारित 
एफएमजीई दिसंबर 2021 सत्र की परीक्षाओं की तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। साथ ही विदेशी डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट 2021 भी उसी दिन आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने 19 दिसंबर को होने वाली नीट एमडीएस 2022 की तारीखों को भी अधिसूचित कर दिया है।

विज्ञापन

अधिसूचना में अभ्यर्थियों को दी गई है यह सलाह
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.natboard.edu.in  और https://nbe.edu.in पर जाकर सूचना बुलेटिन, आवेदन पत्र और इन परीक्षाओं के अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं। अधिसूचना में अभ्यर्थियों को यह सलाह दी गई है कि वह सूचना बुलेटिन / एनबीईएमएस वेबसाइट से परीक्षाओं की सटीक तिथियों की जांच करें क्योंकि उपरोक्त तिथियां पूरी तरह से अस्थायी हैं और अनुमोदन और पुष्टि के अधीन हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें