आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 दिन
राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर को आयोजित की गई थी। आयोग की तरफ से जारी उत्तर कुंजी अंतरिम प्रकृति की है। उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति है तो उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी जारी होने के सात दिनों के भीतर प्रमाणित संदर्भों के साथ आपत्तियां जमा करनी होंगी।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य सेवा परीक्षा में कुल 227 पद और राज्य वन सेवा में 139 पदों को भरना है।