इस तारीख तक कॉलेज में करें रिपोर्ट
एमपी आयुष यूजी 2024 आवंटन सूची में चुने गए उम्मीदवारों को अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए 5 से 8 अक्तूबर, 2024 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, एमपी आयुष यूजी राउंड-2 सीट आवंटन 16 अक्तूबर को होगा।
एमपी आयुष यूजी सीट आवंटन कई कारकों द्वारा निर्धारित किया जाता है, जिसमें नीट यूजी परीक्षा में उम्मीदवार का प्रदर्शन, प्राप्त योग्यता रैंक, काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान भरी गई प्राथमिकताएं, श्रेणी-विशिष्ट आरक्षण, वांछित पाठ्यक्रम और कॉलेज में सीट की उपलब्धता और पात्रता मानदंडों का अनुपालन शामिल है।