फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएचटी सीईटी 2021: फिर से खुली आवेदन विंडो, अभ्यर्थी 12 से 16 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

Wed, 11 Aug 2021 09:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एमएचटी सीईटी 2021 के लिए अभ्यर्थी 12 से 16 अगस्त के बीच आवेदन और आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
MHT CET 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी 2021) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 से 16 अगस्त, 2021 तक फिर से खोली जाएगी। पीजी और प्रोफेशनल कोर्सेस का अध्ययन करने के इच्छुक इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दी है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है, उन्हें 12 से 16 अगस्त तक एमएचटी सीईटी 2021 आवेदन विंडो पर अपनी जानकारी में संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने किया ट्वीट

एमएचटी सीईटी 2021 आवेदन विंडो पर उदय सामंत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष अवसर है जिन्होंने अभी तक तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न व्यावसायिक डिग्री और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीईटी 2021 प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उन्हें 12 से 16 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका दिया जा रहा है।

 

एमएचटी सीईटी 2021 आवेदन पत्र: अप्लाई/संशोधन कैसे करें

  • महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध हायर एजुकेशन सेक्शन में जाएं।
  • अपने संदर्भ के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन करें।
  • यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें या अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अपनी आवश्यकता के अनुसार 'एमएचटी सीईटी 2021 आवेदन पत्र' या 'संपादित करें' विकल्प पर क्लिक करें।
  • प्रक्रिया को पूरा करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
  • भविष्य के किसी भी संदर्भ के लिए सबमिट किए गए एमएचटी सीईटी 2021 आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।
विज्ञापन

यह आवेदन का आखिरी मौका

छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एमएचटी सीईटी 2021 आवेदन पत्र भरना होगा क्योंकि इसके बाद किसी भी शर्त पर आगे कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। यह सभी हितधारकों: संस्थानों, अभिभावकों और उम्मीदवारों को सूचित किया जा रहा है कि सीईटी सेल द्वारा फॉर्म भरने का यह अंतिम अवसर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें