सीबीएसई ने उन उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड भी साझा किए हैं जो सुधार परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को टेबुलेशन पॉलिसी के आधार पर उत्तीर्ण घोषित किया गया था, लेकिन यदि वे अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, या वे जिनके परिणाम कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं, अथवा वे जिन उम्मीदवारों के परिणाम की गणना नहीं की जा सकी है, और वे उम्मीदवार जो छह विषयों में नियमित छात्र के रूप में उपस्थित हुए हैं, लेकिन पांच मुख्य विषयों में से एक पेपर क्लियर नहीं कर पाए, ऐसे सभी छात्र इन परीक्षाओं भाग ले सकते हैं।
एडमिट कार्ड की सूचना स्कूल को भेजी जाएगी
स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख के बारे में सूचित किया जाएगा। सीबीएसई सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नामित केंद्रों में परीक्षा आयोजित करेगा।
प्राइवेट उम्मीदवारों केवल मुख्य परीक्षा 2021 में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी और किसी भी नए उम्मीदवार को उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
वहीं, विफल श्रेणी में प्राइवेट उम्मीदवार और मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत इंप्रूवमेंट उम्मीदवार भी परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं। उनके अलावा, वर्ष 2019, 2020 के लिए दूसरे कंपार्टमेंट में प्राइवेट उम्मीदवार भी ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।