फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए भारत के अल्ट्रामैन ले. कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल से और सुनिए उनके अदम्य शौर्य की कहानी

Fri, 17 Apr 2020 01:18 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट स्वरूप सिंह कुंतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत के अल्ट्रामैन लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल आज दोपहर तीन बजे 'अमर उजाला' पर लाइव आएंगे और अपने अदम्य शौर्य और जज्बे की कहानी बयां करेंगे। वो आपको बताएंगे कि अल्ट्रामैन क्या होता है और इस खिताब को जीतने के लिए कैसे तैयारी करनी होती है। लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल व्हाइट टाइगर ईगल बटालियन भोपाल में तैनात हैं। सेना प्रमुख बिपिन रावत उनको 'चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड' सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। लेफ्टिनेंट कुंतल को यह सम्मान पिछले साल मिला था। आइए जानते हैं कौन हैं लेफ्टिनेंट कुंतल जो आपके साथ अपने बचपन से लेकर सेना में शामिल होने तक की कहानी सांझा करेंगे..

विज्ञापन

 

आयरमैन प्रतिस्पर्धा भी जीत चुके हैं मथुरा के रहने वाले ले.कुंतल
लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल मथुरा के रहने वाले हैं। साल 2019 में उन्होंने 27 घंटे 46 मिनट में अल्ट्रामैन इंडिया का खिताब जीता था। कुंतल संभवत: अल्ट्रामैन बनने वाले पहले आर्मी मैन हैं। इस खिताब को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 10 किलोमीटर की तैराकी, 423 किलोमीटर की साइकिलिंग और 84 किलोमीटर की दौड़ के बाद ही यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलता है। खा़स बात है कि कर्नल कुंतल के नाम आयरनमैन खिताब भी है, जो कि पिछले साल आयरनमैन मलेशिया प्रतियोगिता में उन्होंने जीता था। अल्ट्रामैन की तरह ही यह भी एक कठिन प्रतिस्पर्धा है। इसे 12 घंटे 14 मिनट में पूरा करना होता है।
 

बताएंगे कैसे करें एनडीए की तैयारी
लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल एनडीए की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल होने के टिप्स भी बताएंगे। इस परीक्षा में सफल होकर देश की सेवा करने वाले नौजवानों को ले. कर्नल कुंतल बताएंगे कि कैसे एनडीए की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम के साथ ही सेहत भी बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ले. कुंतल एनडीए में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अल्ट्रामैन बनने के टिप्स भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें