फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT के छात्रों के लिए इस राज्य में शुरू हुईं ऑनलाइन क्लास, जानें क्या है खास

Fri, 17 Apr 2020 12:21 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पंजाब टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट (Punjab Technical Education and Industrial Training Department) ने राज्य में आईआईटीज के छात्रों को ट्रेन करने के लिए ऑनलाइन क्लास की शुरुआत की है। इसके लिए प्रिंसिपल्स एंड इंस्ट्रक्टर की समिति ने पहले ही 34 ट्रेंड्स के लिए कंटेंट की पहचान कर ली थी।

विज्ञापन


टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. अनुराग वर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह के दिए निर्देश पर टेक्निकल डिपार्टमेंट ने यह पहल की है, जिससे आईआईटी छात्रों की शिक्षा पर गलत प्रभाव न पड़े।

मुख्य जानकारी-

  • उन्होंने यह भी कहा कि ई-लर्निंग कंटेंट की अनेकों साइट्स जैसे भारत स्कील्स, नेशनल इंस्ट्रक्शनल मीडिया इंस्टीट्यूट(एनआऐईएमआई), यू-ट्यूब आदि से पहचान की गई है।
  • ध्यान दें कि एनसीवीटी द्वारा स्टडी मेटिरियल सिलेबस के अनुसार वीक-वाइज दिया जाएगा।
  • शिक्षण पद्धति पर वर्मा ने कहा कि स्टूडेंट्स को स्टडी मेटिरियल एक दिन पहले शाम चार बजे तक व्हॉट्सएप के माध्यम से दिया जाएगा।
  • अगले दिन 10.30 से 4 बजे तक क्लास चलेंगी, जिसमें प्रशिक्षण 40 से 60 मिनट की क्लास में एसाइमेंट देंगे।
  • व्हॉट्सएप पर शाम 6 बजे तक असाइनमेंट वापस भेज दिए जाएंगे। सप्ताह में एक बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
  • वर्कशॉप की गणना और विज्ञान कक्षाएं हर दिन दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें