फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: 45 वर्ष की आयु में कर रही हैं अपनी पढ़ाई पूरी, शादी के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची गिजी

Thu, 26 Aug 2021 02:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नौकरी पाने को इच्छा ने 45 वर्ष की आयु में पढ़ाई के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
kerala giji - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की 45 वर्षीय विकलांग महिला, अपनी शादी के तुरंत बाद कक्षा 10वीं की समकक्ष परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंच गईं। यह कहानी अलाप्पुझा के गिजी की है। दरअसल बुधवार को सुबह मुहम्मा पंचायत के सुनील कुमार से शादी करने के तुरंत बाद गीजी मोल अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए दसवीं की परीक्षा देने चली गई।

विज्ञापन

नौकरी पाने को इच्छा ने 45 वर्ष की आयु में पढ़ाई के लिए किया बाध्य
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान गिजी बताती हैं कि किसी कारणवश छोटी उम्र में ही मैंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी, लेकिन नौकरी कर खुद के पैरों पर खड़े होनी की इच्छा हमेशा दिल में थी। लेकिन 10वीं पास न करने की वजह से यह इच्छा पूरी नहीं हो पा रही थी। इसलिए मैंने तय किया कि मैं दसवीं की समकक्ष परीक्षा दूंगी। मैंने आवेदन किया लेकिन इत्तेफाकन मेरी शादी की तारीख और परीक्षा की तिथि  एक ही थी। मैंने किसी भी वजह से परीक्षा छोड़ना नहीं चाहती थी। इसलिए मैंने शादी के तुरंत बाद परीक्षा देने का फैसला किया।
विज्ञापन

सबको अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए, यह महत्वपूर्ण है - गिजी
गीजी ने बताया कि दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद उम्मीद है कि मुझे कोई अच्छी नौकरी मिल जाएगी। मैं यह कहना चाहूंगी कि हर किसी को अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है, मुझे अब पढ़ाई का महत्व समझ आ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष केजी राजेश्वरी व उपाध्यक्ष एड. बिपिन सी बाबू उन अन्य लोगों में शामिल थे जो गीजी की परीक्षा में पूरी सफलता की कामना करने आए थे। गीजी बुधवार को भौतिकी की परीक्षा में शामिल हुई। अभी गिजी की चार और परीक्षाएं होनी बाकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें