कर्नाटक में नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल 23 अगस्त से फिर से खुलेंगे। इस बात की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दी है। स्कूलों में कक्षाओं का संचालन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के बाद सरकार ने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सूबे में अब रात का कर्फ्यू रात 10 बजे के बजाय रात 9 बजे से शुरू होगा।