कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (पीजीसीईटी) की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर इस उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है और इस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उम्मीदवार 28 नवंबर 2021 को शाम 5 बजे तक इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं। कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर 2021 और 14 नवंबर 2021 को किया गया था।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति ईमेल के माध्यम से keauthority-ka@nic.in पर भेजनी होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक ईमेल का शीर्षक पीजीसीईटी 2021-आपत्ति-विषय का नाम-संस्करण के साथ 28 नवंबर 2021 को शाम 5 बजे से पहले भेजा जाना चाहिए।
कर्नाटक पीजीसीईटी उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अंतर्म उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
kea.kar.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Latest news के सेक्शन में जाएं।
3. यहां दिखाई दे रहे PGCET Provisional Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर अंतरिम कुंजी आ जाएगी।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंट भी निकलवा लें।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वैद्य तर्क के कोई भी आपत्ति नहीं मानी जाएगी। इसके अलावा आपत्ति दर्ज कराते समय उम्मीदवारों को विषय, संस्करण कोड और प्रश्न संख्या भी देनी होगी। उम्मीदवार 28 नवंबर 2021 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
अंतरिम उत्तर कुंजी के लिए
यहां क्लिक करें।