फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक एसएसएलसी : जानिए कब जारी होगा केएसईईबी कक्षा 10वीं का परिणाम

Sun, 08 Aug 2021 05:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) अपने एसएसएलसी 2021 यानी कक्षा 10वीं के परिणाम सोमवार, 09 अगस्त को घोषित करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने लगातार कयासबाजी के बीच एसएसएलसी 2021 के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है। केएसईईबी एसएसएलसी 2021 यानी कक्षा 10वीं के परिणाम सोमवार, 09 अगस्त को घोषित करेगा। जो छात्र जुलाई में पहले आयोजित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- kseeb.kar.nic.in और karresults.nic.in पर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा रद्द करने वाले कई राज्यों के फैसले के विपरीत, राज्य सरकार ने कोविड -19 महामारी के प्रकोप के बीच ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए स्वीकृति देने का फैसला किया था। परीक्षा जुलाई में कोरोना वायरस संक्रमण की आशंकाओं के बीच राज्य में आयोजित की गई थी। 

परीक्षा के लिए सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) कार्यकर्ताओं, पुलिस कर्मियों, स्काउट्स और गाइड के स्वयंसेवकों और गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया गया था। इनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राज्य में कक्षा 10वीं की परीक्षा सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की गई थी ताकि सभी कोविड-संबंधित मानक और संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन सुनिश्चित किए जा सकें।
विज्ञापन


कर्नाटक एसएसएलसी ऑफलाइन परीक्षा के लिए नामांकित कुल उम्मीदवारों में से कम से कम 99.6 प्रतिशत परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे। यह देखा गया कि पिछले वर्ष की उपस्थिति की तुलना में इस बार प्रति विषय छात्रों की उपस्थिति में सुधार हुआ है, जो गणित के लिए 98.30, विज्ञान के लिए 98.36 और सामाजिक विज्ञान के लिए 98.43 प्रतिशत रही थी। हालांकि, इस बार परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया नियमित ऑफलाइन परीक्षाओं से अलग थी।

इस बार, एसएसएलसी कक्षा 10वीं के सभी छात्रों ने ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) का उत्तर दिया।  परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। इनमें मुख्य विषयों (गणित, विज्ञान और सामाजिक) के लिए एक दिन विज्ञान) और दूसरे दिन भाषाई विषयों के लिए की गई थी। गौरतलब है कि 2020 में, राज्य में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 71.80 फीसदी दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दो प्रतिशत कम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें