फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNUEE Admit Card 2021: जेएनयू दाखिला परीक्षा के लिए एनटीए ने जारी किए प्रवेश पत्र, यहां हैं सीधा लिंक

Mon, 13 Sep 2021 01:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU EE 2021 Admit Card: जेएनयू प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र एनटीए-जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन बहुत से उम्मीदवारों को सही वेबसाइट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, छात्रों की सुविधा के लिए, हमने डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक प्रदान किया है। 
विज्ञापन
JNU : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो छात्र जेएनयू 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, क्योंकि एनटीए ने पहले ही घोषणा कर दी है कि परीक्षा विभाग इस साल पोस्ट के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजने जा रहा है।

विज्ञापन

अंतरिम प्रवेश पत्र जेएनयू-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। परीक्षा COVID -19 उपयुक्त बचाव उपायों के तहत आयोजित की जाएगी और छात्रों को आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के साथ अपने प्रवेश पत्र परीक्षा ले जरने ले जाने की आवश्यकता होगी। एनटीए विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20, 21, 22 और 23 सितंबर को जेएनयू प्रवेश परीक्षा 2021 आयोजित करेगी।

जेएनयूईई 2021 ई-एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • JNU EE 2021 प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को मुख्य वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • अब, होम पेज पर, नीले रंग के बॉक्स पर क्लिक करें जिसमें लिखा है "एडमिट कार्ड लिंक"।
  • एक उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या अपने आवेदन और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन कर सकता है।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद, स्क्रीन पर जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम का प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक सॉफ्ट कॉपी रखें।

प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर से शुरू होगी
विज्ञापन

परीक्षा 20 सितंबर से शुरू होने जा रही है और 24 सितंबर को समाप्त होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा तीन घंटे के लिए होगी और यह अंग्रेजी भाषा में ऑनलाइन मोड के माध्यम से एमसीक्यू पैटर्न में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

इस सीधे लिंक से करें डाउनलोड
हालांकि जेएनयू प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र एनटीए-जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन बहुत से उम्मीदवारों को सही वेबसाइट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, छात्रों की सुविधा के लिए, हमने डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक प्रदान किया है। 
 JNU EE Admit Card 2021 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें