फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE date sheet 2021-22: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 2021-22 की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी की, यहां जानिए शेड्यूल

Thu, 25 Nov 2021 02:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JKBOSE date sheet 2021-22: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने जम्मू प्रांत (शीतकालीन क्षेत्र) के लिए 2022 की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है।
विज्ञापन
JKBOSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKBOSE Class 11 date sheet 2022: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने जम्मू प्रांत (शीतकालीन क्षेत्र) के लिए 2022 की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से कक्षा-11वीं पार्ट -1 परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी गई है और उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम jkbose.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि अनुसूची के अनुसार, 11वीं कक्षा के लिए परीक्षा 11 दिसंबर, 2021 से 1 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जानी है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र के पीछे दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें और सत्यापन के लिए परीक्षा के सभी दिनों में उसी प्रवेश पत्र को अनिर्वाय रूप से साथ लेकर आएं। 

सख्त एसओपी का पालन करना होगा
यह डेट शीट जम्मू संभाग के विंटर जोन के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी। संस्थान के प्रमुख और अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षा हॉल पूरी तरह से सेनेटाइज हों। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि सख्त एसओपी का पालन हो।
विज्ञापन


प्रैक्टिकल अंक 12 दिसंबर तक जमा करने होंगे
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की अधिसूचना में संयुक्त सचिव, गोपनीयता की ओर से जोड़ा गया है कि सभी संबंधित विषयों में बाहरी व्यावहारिक परीक्षा संबंधित संबद्ध संस्थान द्वारा अपने स्तर पर सैद्धांतिक परीक्षा से पहले आयोजित की जाएगी और 12 दिसंबर, 2021 तक इंटर्नल और एक्सटर्नल प्रैक्टिकल्स अवार्ड रोल प्रस्तुत करना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Google Career Certificates: गूगल ने शुरू किए करियर सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिजिटल स्किल बढ़ाने से लेकर नौकरियां भी दिलाएगा 


यह भी पढ़ें : DU Recruitment 2021: सहायक प्राध्यापक के पदों पर निकली हैं नौकरियां, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए योग्यता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें