पॉलिटेक्निक की दो राउंड की काउंसलिंग हो चुकी है। राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट का परिणाम बोर्ड ने जारी कर दिया है। साथ ही 3 राउंड के दस्तावेजों को सत्यापन भी शुरू कर दिया है। राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों 8 अगस्त तक फ्री आप्शन चुनना होगा।
उत्तर प्रदेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उप्र JEECUP 2024 के लिए राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी कर रहे हैं। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार जो कि काउंसलिंग के लिए पंजीकृत हैं, वो अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राउंड 3 के लिए दस्तावेज सत्यापन 6 से 8 अगस्त तक होगा। जो उम्मीदवार राउंड 3 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वो 12 अगस्त तक अपनी सीट वापस ले सकते हैं। 6 से 8 अगस्त तक उम्मीदवारों को बचा हुआ शुल्क जमा करना होगा। राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों 8 अगस्त तक फ्री आप्शन चुनना होगा।