IMU CET 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) की स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने वाली है। आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी।
आईएमयू के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 के स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन के तहत आवेदन का अंतिम मौका आज है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें। हालांकि पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड काउंसलिंग शुल्क देना होगा। इस स्पॉट काउंसलिंग का शुल्क 10,000 रुपये है। वहीं आधिकारिक विवरणतालिका में बताया गया है कि यह शुल्क प्रवेश शुल्क में समायोजित कर दिया जाएगा। ₹10,000 काउंसलिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।