JEECUP UPJEE 2022 नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी होने की संभावना
UPJEE उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जेईई सीयूपी (JEE CUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किए जाने की संभावना है। नया शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से चेक कर सकेंगे। वहीं, नए संशोधित शेड्यूल के अनुसार प्रवेश- पत्र नए सिरे से तैयार किए जाएंगे और उनके जारी होने को लेकर जानकारी दी जाएगी।
स्थगन अधिसूचना में नहीं बताया गया कारण
उत्तर प्रदेश की संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने JEECUP 2022 परीक्षा स्थगित करने के बारे में बताते हुए आधिकारिक अधिसूचना जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर भी जारी की गई है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जेईईसीयूपी 2022 की आधिकारिक स्थगन अधिसूचना में लिखा है कि परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण द्वारा जेईईसीयूपी 2022 ऑनलाइन सीबीटी आधारित परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
JEECUP UPJEE 2022 परीक्षा का पेपर पैटर्न
यूपी जेईई में एक पेपर होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि कुल तीन घंटे की होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।