नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2021 के मार्च सेशन के रिजल्ट की घोषणा की जा चुकी है। जेईई के दूसरे चरण की परीक्षा 16 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। बता दें कि इसके तीसरे चरण की परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तो वहीं चौथे चरण की परीक्षा 24 मई से 28 मई तक आयोजित की जाएगी। 4 चरणों के एनटीए स्कोर के आधार पर अंतिम लिस्ट का निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्रों का एडमिशन होगा। मार्च सेशन की घोषणा के साथ ही FIITJEE के ढेरों छात्रों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। FIITJEE के कई छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। यहां तक कि 5 छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया।
क्लासरूम प्रोग्राम के छात्रों ने मारी बाजी
काव्या चोपड़ा, FIITJEE की उदया- एक वर्षीय + चार वर्षीय क्लासरूम प्रोग्राम की छात्रा हैं। इन्होंने FIITJEE के पंजाबी बाग सेंटर से पढ़ाई की थी। काव्या जेईई मेन के मार्च सेशन में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त कर दिल्ली की टॉपर बनीं। साथ ही जेईई मेन परीक्षा में 300 में से 300 अंक प्राप्त करने वाली काव्या पहली महिला अभ्यर्थी बनीं। ये पिछले पांच साल से FIITJEE पंजाबी बाग सेंटर में पढ़ रही हैं।
काव्या चोपड़ा की कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं
FIITJEE के छात्रों का यह बेहतरीन प्रदर्शन और यहां की बेहतरीन शिक्षा, फैकल्टी मेंबर व कई सालों के अनुभव को दर्शाता है। जिसकी वजह से FIITJEE पिछले कई दशकों से देश का सबसे विश्वसनीय शिक्षण संस्थान है। छात्रों की सफलता के बारे में बताते हुए FIITJEE पंजाबी बाग के सेंटर हेड, पार्थ हलदर का कहना है कि, “यह न सिर्फ FIITJEE बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गौरव की बात है। मैं छात्रों के प्रदर्शन से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं। हमारी सेकेण्ड्री एजूकेशन में ढेरों खामियां है, जिसकी वजह से अक्सर स्कूलों में टॉप करने वाले छात्र जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए FIITJEE की शुरुआत की गई थी और अबतक FIITJEE अपने इस उद्देश्य में सफल रहा है। जिसका प्रमाण हमारे सफल छात्र हैं।”