आईआईटी में बीटेक दाखिले में अब नया ट्रेंड सामने आया है। अब टॉपर की पसंद आईआईटी बॉम्बे के साथ आईआईटी दिल्ली भी बन गया है। शैक्षणिक सत्र 2021 में दाखिले के लिए जेईई एडवांस 2021 के टॉप 100 में से 35 छात्रों ने आईआईटी दिल्ली को चुना है। इसमें से भी टॉप 10 में से तीन ने दिल्ली को चुना है।
दुनिया की सबसे मुश्किल मानी जाने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के टॉपर की इंजीनियरिंग दाखिले के लिए पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे होता था। हालांकि वक्त के साथ अब यह पसंद बदल गई है। आईआईटी में बीटेक दाखिले में अब नया ट्रेंड सामने आया है।
विज्ञापन
जेईई एडवांस के टॉप 100 की आईआईटी बॉम्बे के साथ आईआईटी दिल्ली पहली पसंद
अब टॉपर की पसंद आईआईटी बॉम्बे के साथ आईआईटी दिल्ली भी बन गया है। शैक्षणिक सत्र 2021 में दाखिले के लिए जेईई एडवांस 2021 के टॉप 100 में से 35 छात्रों ने आईआईटी दिल्ली को चुना है। इसमें से भी टॉप 10 में से तीन ने दिल्ली को चुना है।
आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, पहले जेईई एडवांस के टॉपर की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे होता था। अब छात्रों की पसंद में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
यह एक बेहतर संकेत है। इंटरनेशनल रैंकिंग, एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली को बेहतरीन प्रदर्शन, शोधकार्य, बीटेक, एमटेक से लेकर पीएचडी में नए डिमांड आधारित कोर्स, इनोवेशन में बेहतरीन मौके, गुणवत्ता युक्त पढ़ाई करवाने वाले शिक्षक और कैंपस प्लसेमेंट से लेकर अपनी कंपनी शुरू करने के लिए स्टार्टअप, इंटर्नशिप आदि के चलते यह बदलाव आ रहा है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा।