उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तराखंड टीईटी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ukutet.com के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर को 29 शहरों में किया जाएगा। परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए 200 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एडमिट कार्ड में यूटीईटी परीक्षा 2021 की तारीख और समय की जानकारी होगी। यूके टीईटी 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर और लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। UTET 2021 पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और जन्मतिथि की जानकारी दर्ज कर आप अपना परिचय कम प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षार्थी नीचे दिए गए सीधे लिंक से भी अपना उत्तराखंड टेट प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UTET 2021 परीक्षा दो भागों में होगी
उत्तराखंड राज्य सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग ने विज्ञापन अधिसूचना आधिकारिक पोर्टल – https://www.ukutet.com/ पर प्रकाशित की थी, जिसमें कहा गया था कि UTET 2021 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। यूके टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थी। बड़ी संख्या में इच्छुक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन उनमें से केवल योग्य उम्मीदवार ही शिक्षक पात्रता परीक्षा, उत्तराखंड के लिए उपस्थित हो सकते हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, उत्तराखंड टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यूके यूटीईटी 2021 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ukutet.com/default.aspx पर जाना होगा।
- इसके बाद यूके टीईटी एडमिट कार्ड 2021 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक / नवंबर सेक्शन पर जाएं।
- फिर, रिक्त क्षेत्रों में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर उल्लेखित विवरण जैसे उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य जानकारी की जांच करनी चाहिए।
- यदि उपलब्ध प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो कृपया यथाशीघ्र उत्तराखंड बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करें।