फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Revised Schedule: जेईई एडवांस अब 28 अगस्त को होगी, आईआईटी बॉम्बे करवाएगा परीक्षा

Fri, 15 Apr 2022 04:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2022 Postponed Revised Schedule : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस जो कि पूर्व में 03 जुलाई को प्रस्तावित थी, अब यह परीक्षा रविवार, 28 अगस्त को करवाई जाएगी। परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे द्वारा करवाया जाएगा। पूर्व में जेई मेन की परीक्षा तिथियों को पोस्टपोन कर जुलाई एवं जून में किया गया था।
विज्ञापन
JEE MAIN Advanced 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस जो कि पूर्व में 03 जुलाई को प्रस्तावित थी, अब यह परीक्षा रविवार, 28 अगस्त को करवाई जाएगी। परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे द्वारा करवाया जाएगा। पूर्व में जेई मेन की परीक्षा तिथियों को पोस्टपोन कर जुलाई एवं जून में किया गया था।

विज्ञापन


जून में जेईई मेन परीक्षा 20 से 29 जून के मध्य एवं जुलाई में 21 से 30 जुलाई के मध्य संपन्न होनी है। ऐसे में जेईई एडवांस परीक्षा जो कि पूर्व में 03 जुलाई को प्रस्तावित थी उसका पोस्टपोन होना स्वाभाविक था। जेईई एडवांस 2022 का अपडेटेड इनफोर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया गया है। 
 

अपडेटेड इनफोर्मेशन बुलेटिन में जारी की गई प्रमुख तिथियों के अनुसार जेईई-एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 07 अगस्त से 11 अगस्त के मध्य होगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्क्राइब के चयन का समय 27 अगस्त तक होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड 23 अगस्त को सुबह 10 बजे तक जारी किए जाएंगे, जिनकी डाउनलोडिंग 28 अगस्त तक की जा सकेगी। जेईई एडवांस परीक्षा रविवार 28 अगस्त को दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 09 से 12 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी।
 

इसके बाद जेईई-एडवांस की वेबसाइट पर 01 सितंबर को कैंडिडेट की रेस्पॉन्स शीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। प्रोविजनल आंसर की का ऑनलाइन डिस्प्ले 03 सितंबर को होगा। 03 व 04 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की पर कैंडिडेट अपनी आपत्तियां जता सकेंगे। फाइनल आंसर की 11 सितंबर को जारी की जाएगी। परिणाम 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। जेईई मेन का परिणाम व आल इंडिया रैंक 07 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा।
 

देश के 209 शहरों में होगी परीक्षा

जेईई-एडवांस परीक्षा इस वर्ष देश के 209 शहरों में आयोजित की जाएगी। राजस्थान में कोटा सहित 08 शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। इस वर्ष भी अब तक विदेशों में जेईई-एडवांस की परीक्षा के आयोजन के लिए किसी केंद्र की घोषणा नहीं की गई है।

 
विज्ञापन

बोर्ड पात्रता में रियायत

विद्यार्थियों को इस वर्ष भी बोर्ड पात्रता में रियायत दी गई है। कोविड-19 के चलते पिछले दो वर्षों से बोर्ड पात्रता में रियायत दी जा रही थी। इससे पूर्व 2019 में 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत या संबंधित बोर्ड के टॉप-20 पर्सेन्टाइल को ही आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र माना जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें