फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2021: परिणाम जारी, मृदुल अग्रवाल ने रचा इतिहास, हासिल किए 96.66 पर्सेंटेज

Fri, 15 Oct 2021 11:33 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2021 Result declared: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने आज, 15 अक्तूबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत (जेईई एडवांस) के परिणामों की घोषणा की है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
JEE Advanced 2021 Result Declared - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। जयपुर की मृदुल अग्रवाल ने न केवल परीक्षा में टॉप किया बल्कि आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा में अब तक का सर्वोच्च स्कोर कर इतिहास रच दिया है। परीक्षा में 360 में से 348 अंकों के साथ मृदुल ने 96.66 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं लड़कियों में काव्या चोपड़ा ने टॉप किया है।

विज्ञापन

यह 2011 के बाद से जेईई एडवांस परीक्षा में किसी छात्र द्वारा बनाए गए उच्चतम स्कोर है। पिछले एक दशक में, उच्चतम स्कोर 96 रहा है। जब वर्ष 2012 में टॉपर ने कुल 401 में से 385 स्कोर किया था। वहीं 2020 में, जेईई एडवांस परीक्षा 396 अंकों की थी और उच्चतम अंक 352 थे, जो लगभग 88.88 फीसदी है। बता दें कि मृदुल ने जेईई मेन 2021 की परीक्षा में भी टॉप किया था। सत्र 1 और सत्र 2 में 300 अंकों के साथ 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत (जेईई एडवांस) 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिन छात्रों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे कल यानी 16 अक्टूबर से जोसा काउंसलिंग 2021 के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जेईई एडवांस 2021 का रिजल्ट: ऐसे करें चेक
  • आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई एडवांस 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई लॉगिन विंडो फिर से खुलेगी।
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • जेईई एडवांस का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन

किस रैंक के लिए कौन सा IIT? पिछले वर्षों में शीर्ष IIT में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देखें

कोर्स ओपनिंग एंड क्लोजिंग रैंक
               आईआईटी मद्रास
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 49 - 157
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 166 - 818
सिविल इंजीनियरिंग 2457 - 5042
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 844 - 2146
           आईआईटी दिल्ली
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 31 - 104
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 311 - 550
सिविल इंजीनियरिंग 2023 - 3653
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 617 - 1435
           आईआईटी बॉम्बे
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 2 - 63
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 25 - 288
सिविल इंजीनियरिंग 1498 - 3267
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 291 - 1110
            आईआईटी कानपुर
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 111 - 231
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 447 - 1163
सिविल इंजीनियरिंग 3659 - 4745
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1377 - 2353
              आईआईटी खड़गपुर
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 180 - 284
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1128 - 1479
सिविल इंजीनियरिंग 3286 - 5273
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 980 - 2446

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें