जेईई एडवांस 2021: यह है निर्धारित पात्रता मानदंड
- उम्मीदवारों को जेईई मेन 2021 परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख सफल उम्मीदवारों में से होना चाहिए।
- उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 1996 को या उसके बाद हुआ हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है।
- उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में जेईई एडवांस के लिए अधिकतम दो बार उपस्थित हो सकता है।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों का आईआईटी में प्रवेश किसी भी कारण से पहले रद्द कर दिया गया था, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
सूचना विवरणिका के अनुसार, प्रत्येक श्रेणी में परीक्षा के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत यह रहेगा-
- जनरल-ईडब्ल्यूएस के लिए 10%,
- ओबीसी-एनसीएल के लिए 27%,
- एससी के लिए 15%,
- एसटी के लिए 7.5% और
- शेष 40.5% (सभी के लिए खुला है)।
- इनमें से प्रत्येक श्रेणी में PwD उम्मीदवारों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण है।
जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2020 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, लेकिन पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में अनुपस्थित थे, वे इस वर्ष सीधे पंजीकरण के लिए पात्र हैं। आवेदन संख्या या रोल नंबर का उपयोग करके पात्रता की जांच की जा सकती है। विदेशी राष्ट्रीय उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जेईई एडवांस 2021 के लिए अपनी पात्रता मानदंड भी देख सकते हैं।