फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2021: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया शेड्यूल, कल से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 12 Sep 2021 10:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced Registration 2021: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया अब 13 सितंबर (दोपहर) से शुरू होगी और 19 सितंबर को शाम 5 बजे बंद होगी। उम्मीदवार 20 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
JEE MAIN Advanced - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर जारी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार जेईई एडवांस 2021 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 13 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। बता दें कि जेईई मेन सत्र 4 के परिणाम में देरी होने की वजह से जेईई एडवांस 2021 के लिए 11 सितंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया को 13 सितंबर, 2021 तक टाल दिया गया था। क्योंकि जेईई मेन परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाला उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पात्र है। उम्मीद की जा सकती है कि जेईई मेन 2021 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। हालांकि, जेईई मेन परीक्षा के परिणाम की पुष्टि की तारीख अभी तक सूचित नहीं की गई है। जो उम्मीदवार अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे nta.ac.in या jeemain.nta.nic.in पर नियमित जांच करते रहें।

विज्ञापन

अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी साख दर्ज करें।
चरण 4: पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
चरण 5: सबमिट पर क्लिक करें।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया अब 13 सितंबर (दोपहर) से शुरू होगी और 19 सितंबर को शाम 5 बजे बंद होगी। उम्मीदवार 20 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को 2,800 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन

अन्य महत्वपूर्ण विवरण:

 कार्यक्रम तिथि
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि 25 सितंबर, 2021 (10:00 IST) से 03 अक्टूबर, 2021 (सुबह 9:00 बजे तक)
जेईई (एडवांस) 2021 की तिथि (दिन) 03 अक्टूबर, 2021
जेईई (एडवांस) 2021 वेबसाइट पर उपलब्ध होने वाली उम्मीदवार प्रतिक्रियाओं की प्रति 5 अक्टूबर 17.00 बजे तक
अनंतिम उत्तर कुंजी का ऑनलाइन प्रदर्शन 10 अक्टूबर, 2021, 10:00 IST
उम्मीदवारों से अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्रतिक्रिया और टिप्पणियां 10 अक्टूबर, 2021, 10:00 IST से 11 अक्टूबर, 2021, 17:00 IST
जेईई 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणामों की ऑनलाइन घोषणा 15 अक्टूबर, 2021
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अक्टूबर, 2021, 10:00 IST से 16 अक्टूबर, 2021, 17:00 IST
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 18 अक्टूबर 2021, 09:00 से 12:00 IST
एएटी परिणामों की घोषणा 22 अक्टूबर, 2021
सीट आवंटन प्रक्रिया की संभावित शुरुआत 16 अक्टूबर, 2021
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें