इसलिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitr.ac.in पर जाकर फॉर्म में अपनी त्रुटियों को सुधार कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के अनुसार, JAM 2022 आवेदन फॉर्म सुधार सुविधा 20 अक्तूबर, 2021 से शुरू हो गई है और 25 अक्तूबर तक जारी रहेगी। यह सुविधा JOAPS के तहत भी उपलब्ध है और इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने विवरण और फोटो को संपादित और संशोधित कर सकते हैं।
इन जानकारियों में कर सकते हैं बदलाव
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए कुछ विकल्पों के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। हालांकि, उम्मीदवार के नाम, जन्म तिथि, माता-पिता / अभिभावक का नाम, विश्वविद्यालय / कॉलेज का नाम, स्नातक का वर्ष, अंक / सीजीपीए में परिवर्तन करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं होगा। वहीं, टेस्ट पेपर को जोड़ने या बदलने के लिए, श्रेणी या लिंग बदलने और परीक्षा शहरों की पसंद में बदलाव के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लागू शुल्क की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
JAM 2022 की महत्वपूर्ण सूचना
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके द्वारा फॉर्म में दर्ज किया गया विवरण पूरी तरह से सही है क्योंकि, यह अंतिम अवसर है और इनका उपयोग JAM 2022 एडमिट कार्ड में किया जाएगा। JAM 2022 के लिए प्रवेश - पत्र केवल उन्हीं छात्रों को जारी किए जाते हैं, जिन्होंने JAM 2022 आवेदन पत्र को सही ढंग से भरा है।
एमएससी अऔर पीएचडी कोर्सेज में मिलता है दाखिला
JAM 2022 परीक्षा MSc (2 वर्ष), संयुक्त MSc - PhD, दोहरी डिग्री, MSc.-Ph.D और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है, और इसमें 60 प्रश्न आते हैं। उम्मीदवार जो JAM 2022 परिणाम में अर्हता प्राप्त करते हैं, वे विभिन्न IIT और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।