फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam: कोरोना के कारण सीबीएसई टर्म वन परीक्षा में छात्रों को देगा बड़ी राहत, यहां पढ़ें परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा?

Wed, 20 Oct 2021 04:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class X and XII Exam 2022: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ने कोरोना महामारी के कहर के कारण घरों अपने मूल शहरों में रह रहे विद्यार्थयों और अभिभावकों को बड़ी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ने कोरोना महामारी के कहर के कारण घरों अपने मूल शहरों में रह रहे विद्यार्थयों और अभिभावकों को बड़ी राहत प्रदान की है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने एक आदेश जारी कर कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र जो अपने स्कूलों के शहर में नहीं हैं और कहीं और रह रहे हैं, सीबीएसई उन्हें उचित समय पर अपने संबंधित स्कूलों से परीक्षा केंद्र के शहर को बदलने के लिए अनुरोध करने के लिए सूचित करेगा। स्कूल सीबीएसई द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। 

विज्ञापन

 



मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू

इससे पहले, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के लिए मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू हो रही हैं, अन्य विषय की परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होंगी। इसी तरह, सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए, माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होंगी और मुक्ष्य परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी।

हर संभव सावधानी बरती जाएगी
विज्ञापन

डेट शीट के अलावा सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने भी टर्म 1 परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। भारद्वाज ने स्कूलों को रिकॉर्ड किए गए संदेश में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अभिभावकों और छात्रों से सहयोग मांगा है। महामारी के समय में परीक्षा पर जोर देते हुए, डॉ भारद्वाज ने आश्वासन दिया है कि परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए बोर्ड और स्कूलों द्वारा हर संभव सावधानी बरती जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों और लघु विषय की डेट शीट के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण संकेत भी साझा किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें