झारखंड बोर्ड 2023 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। झारखंड बोर्ड इंटर के एडमिट कार्ड जारी करने का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से प्रवेश-पत्र जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से पूर्व में घोषित आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से तीन अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, कक्षा 12वीं की विज्ञान वर्ग की परीक्षा 14 मार्च से पांच अप्रैल तक आयोजित की जानी है। जबकि कक्षा 12वीं की वाणिज्य और कला संवर्ग की परीक्षा 14 मार्च से पांच अप्रैल, 2023 तक होगा।