फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2023: नीट पीजी आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो शुरू, जानें कब और क्या-क्या बदल पाएंगे?

Mon, 30 Jan 2023 11:03 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Application Correction Window: पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2023) के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो सोमवार, 30 जनवरी से खुल रही है।
विज्ञापन
NEET PG 2023 - फोटो : NBEMS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2023 Application Correction Window Open: पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2023) के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो सोमवार, 30 जनवरी से खुल रही है। चिकित्सा स्नातक और नीट पीजी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरते वक्त रही त्रुटियों को सुधार सकते हैं और कुछ जानकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से बदल भी सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए जानकारी या दस्तावेजों को बदलने के निमित्त एप्लीकेशन एडिट विंडो तीन फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन

NEET PG 2023 14 से 17 फरवरी तक फोटो बदलने का मौका

नीट पीजी 2023 परीक्षा हर साल चिकित्सा विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। इस साल, राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट 2023 परीक्षा पांच मार्च को आयोजित होने वाली है और एडमिट कार्ड 27 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट सिटी के अलावा कोई भी जानकारी या दस्तावेज बदल सकते हैं। अभ्यर्थी 14 फरवरी, 2023 से 17 फरवरी, 2023 तक फोटो ग्राफ को अपडेट भी कर सकते हैं।  शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए नीट पीजी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है।  

 

विज्ञापन

Postpone NEET PG स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे एसोसिएशन के प्रतिनिधि 

इस बीच, यूनाइटेड डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (UDAIndia) और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) की ओर से लगातार नीट पीजी परीक्षा को टालने की मांग की रही है।  फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य 31 जनवरी, 2023 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिलने की योजना बना रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से Postpone NEET PG के मुद्दे पर चर्चा करेगा। पिछले हफ्ते, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में UDAIndia और FAIMA ने NEET PG 2023 परीक्षा को टालने और इंटर्नशिप के लिए आवेदकों की पात्रता पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें