इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के बी.टेक इलेक्ट्रिकल एवं कम्युनिकेशन के छात्र वैभव सिंह ने आई.ए.एस सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर आसमान की बुलंदिओ को छुआ। आई. ए.एस वैभव बनारस के रहने वाले हैं। आई. ए.एस. बनने की खुशी में वैभव ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के शिक्षको से मुलाकात की जहाँ उनका हर्ष और उल्लास के साथ स्वागत किया गया।
बहुत समय बाद सबसे मिलकर उन्हें स्नेह प्राप्त हुआ। वैभव ने अपनी सफलता के बारे में बताते हुए सभी विद्यार्थियों के साथ अपना अनुभव साझा किया । स्नातक स्तर की पढ़ाई समाप्त करने के बाद अनेक सॉफ्टवेर कम्पनीज जैसे एच.सी.एल एवं कॉग्निजेंट मे काम किया। परंतु देश की सेवा करने की इच्छा उनमें हमेशा से ही रही इसी कारण जॉब छोड़ कर वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए, उनके इस फैसले में माता पिता के सिवा किसी ने उनका साथ नहीं दिया।
वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया क्योंकि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण माता पिता का ही साथ होता है। उन्होंने बताया की उनकी जिंदगी में हमेशा से यक्ष प्रश्न रहा था की जीवन से उन्हें क्या चाहिए ।