जीएलए विश्वविद्यालय में यूफलैक्स लि. के कैंपस प्लेसमेंट के दौरान छात्रों ने उत्कृष्ट शिक्षा और वर्षों की कड़ी मेहनत से प्राप्त ज्ञान का परिचय देते हुए अपना भाग्य आजमाया और निःसन्देह कामयाबी ने छात्रों के कदम भी चूमे। तीन छात्रों को पोलैंड स्थित यूफलैक्स में ही 12 लाख के पैकेज पर रोजगार का अवसर मिला। बीटेक मैकेनिकल के शुभम सचदेवा, यादवेन्द्र सिंह भदौरिया और यमन जैन का चयन पोलैंड स्थित यूफलैक्स में हुआ है।
यूफलैक्स पोलैंड में हुए चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बीटेक मैकेनिकल के छात्र यादवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यह उपलब्धि उनके लिए बहुत बड़ी बात है कि उन्हें विश्वविद्यालय से ही कैंपस रिक्रूटमेंट के दौरान विदेषी कंपनी में 12 लाख के पैकेज पर चयन मिला है। छात्र शर्मा ने कहा कि अगर जीवन में छात्रों को अपना करियर बनाना है तो वह है एक जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा। जहां छात्र अपना करियर संवारने में कामयाब होंगे। चयनित हुए छात्र शुभम सचदेवा कहते हैं कि विश्वविद्यालय से हुए चयन पर उन्हें बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि गुरूजनों और माता-पिता के आशीर्वाद से उन्हें यह मुकाम मिला है।
विश्वविद्यालय के बारे में छात्रों ने बताया कि वास्तविकता में जीएलए के बीटेक मैकेनिकल में करियर है, लेकिन हर छात्र को मुकाम पाने के लिए मेहनत करना अतिआवश्यक है।