बाघ किन क्षेत्रों में नहीं पाया जाता?
उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में नहीं पाया जाता।
भारत में किन नई जगहों पर दिखे बाघ?
- चंद्रपुर के थर्मल पावर प्वांट परिसर में दो बाघिन शावकों के साथ दिखीं।
- वर्धा के बोर, यवतमाल के तिपेश्वर और पेंच के आसपास के जंगलों में।
- सिक्किम में भी एक रॉयल बंगाल टाइगर नजर आया।
आंकड़ों के आधार पर पूरी दुनिया में बाघों की संख्या कितनी है?
वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड और ग्लोबल टाइगर फोरम के 2016 के आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में लगभग 6000 बाघ ही बचे हैं जिनमें से 3891 बाघ भारत में हैं।
बाघों की घटती संख्या का कारण?
जंगलों के कटान और अवैध शिकार की वजह से बाघों की संख्या तेजी से कम हो रही है।
पूरी दुनिया में बाघों की कितनी प्रजातियां हैं?
पूरी दुनिया में बाघों की कई किस्म की प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें 6 प्रजातियां प्रमुख हैं। इनमें साइबेरियन बाघ, बंगाल बाघ, इंडोचाइनीज बाघ, मलायन बाघ, सुमात्रा बाघ और साउथ चाइना बाघ शामिल हैं।