फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Day of Forests: आज दुनिया मना रही है अंतरराष्ट्रीय वन दिवस, जानिए क्यों खास है यह दिन 

Mon, 21 Mar 2022 02:00 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

International Day of Forests: हर साल 21 मार्च को वन दिवस पर अलग-अलग थीम का निर्धारण होता है। साल 2022 के लिए इस दिवस की थीम Forests and Sustainable production and consumption (वन और सतत उत्पादन व उपभोग) रखा गया है।
विज्ञापन
International Day of Forests 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

International Day of Forests: आज 21 मार्च की तारीख हम सब के लिए बहुत ही खास है। हर साल इस तारीख को दुनियाभर के देश वन दिवस के रूप में मनाते हैं। वनों का महत्व मानव जीवन में क्या है इसे समझना हमारे लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। सीधी भाषा में हम कह सकते हैं कि ''वन है तो जीवन है''। हालांकि, वर्तमान समय में वनों पर संकट गहराते जा रहे हैं। इसी का कारण है कि दिवस को मनाकर दुनिया में वनों के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। 

विज्ञापन

International Day of Forests: 2012 में हुई थी घोषणा
साल 2012 में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली की ओर से 21 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में आयोजित करने का फैसला किया गया था। इसका मकसद वनों के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना था। इस दिन संयुक्त राष्ट्र वन फोरम और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की ओर से  विभिन्न देशों और अन्य संगठनों में सरकारों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

International Day of Forests: क्या है इस साल की थीम?
हर साल 21 मार्च को वन दिवस पर अलग-अलग थीम का निर्धारण होता है। साल 2022 के लिए इस दिवस की थीम Forests and Sustainable production and consumption (वन और सतत उत्पादन और उपभोग) रखा गया है। इसी के आधार पर दुनियाभर के विभिन्न देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

International Day of Forests: वन से फायदे 
पृथ्वी पर वनों के महत्व को एक पंक्ति में नहीं आंका जा सकता। यूनाइटेड नेशन के अनुमान के मुताबिक दुनिया के 1.6 अरब लोग सीधे-सीधे वन से उपलब्ध होने वाले भोजन, दवा, ऊर्जा और आय पर निर्भर हैं। इसके साथ ही वनों के माध्यम से दुनियाभर में बड़े स्तर पर जलापूर्ति होती है। इसके अलावा वन विभिन्न जीव-जंतुओं के घर भी हैं। 
विज्ञापन

International Day of Forests: इन्होंने दी बधाई
देशभर के विभिन्न हस्तियों और राजनेताओं ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस की बधाई दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि आइए हम वनों की रक्षा और संरक्षण करने और अधिक जागरूक और सतर्क रहने का संकल्प लें। इसके अलावा गोवा के अंतरिम सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि यह वन संरक्षण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने का दिन है। आइए हम सब  आने वाली पीढ़ियों के लिए मिलकर अपने वनों के संरक्षण में भाग लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें