GSEB 10th Admit Card: स्कूल डाउनलोड करेंगे प्रवेश पत्र
गुजरात बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही 10वीं कक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र को स्कूल आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के संबंधित स्कूल सभी जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह संबंधित स्कूलों से जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
GSEB 10th Admit Card: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
गुजरात बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 29 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर छात्रों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा का समय, विषय सूची और अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान छात्र इनका पालन करना न भूलें।
GSEB 10th Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र?
स्कूल नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कक्षा 10वीं के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब सभी जरूरी क्रेडेंशियल को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
- इन्हें डाउनलोड कर लें और छात्रों को सौंप दें।