फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकालत का पेशा: देश के सात प्रसिद्ध वकील जो अदालती प्रकरण के लिए लेते हैं सबसे ज्यादा फीस

Sun, 07 Mar 2021 03:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Highest paid lawyers - फोटो : अमर उजाला

वकील, प्लीडर, अधिवक्ता, अभिभाषक, एडवोकेट, एडवोकेट जनरल, अटॉर्नी जनरल, लॉयर, लोक अभियोजक या फिर सालिसिटर जैसे नामों को आपने कई बार सुना होगा। इन सबका एक ही अर्थ होता है और वो है वकील या वह शख्स जो अदालत में काला कोट पहनकर न्यायाधीश के सामने किसी की पैरवी करता है।

वकील शब्द उर्दू का है तथा यह उस समय से प्रचलन में है, जिस समय से भारत में मुगल शासक शासन किया करते थे। दंड संहिता के नाम पर भारत में ताजिरात ए हिंदी लागू थी। बाद में ब्रिटिश शासकों द्वारा इसे भारतीय दंड संहिता का नाम दिया और नए सिरे से इसका ड्राफ्ट तैयार किया गया। वकील का अर्थ होता है किसी अन्य व्यक्ति की ओर से बोलने वाला व्यक्ति। अब भारतीय न्यायालयों में केवल अधिवक्ता,अभिभाषक और एडवोकेट शब्द से लिखित रूप में वकीलों को जाना जाता है, हालांकि वकीलों के पद को कई नामों से जाना जाता है।

हमारे देश में वकालत और नामी वकीलों का लंबा इतिहास रहा है। वर्तमान समय में फली नरीमन, केके वेणुगोपाल, गोपाल सुब्रमण्यम, हरीश साल्वे, अभिषेक मनु सिंघवी, केटीएस तुलसी और सलमान खुर्शीद जैसे नाम देश के बड़े वकीलों में शामिल हैं। ये सब वो नाम हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और मेधा से वकालत के पेशे में दौलत और शोहरत दोनों को कमाई। इनके अनुभव और सफलता के कारण ही ये वकील अपने काम के लिए लाखों रुपये की फीस ले पाते हैं। हालांकि ये कितनी फीस लेते हैं उसके ठीक-ठीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। इनकी फीस इस बात पर भी निर्भर करती है कि मामला कितना पेचीदा है और मुवक्किल कौन है?

विज्ञापन

2 of 8
फली एस नरीमन - फोटो : सोशल मीडिया

फली नरीमन
सुप्रसिद्ध वकील फली नरीमन 92 साल के हैं। कानून और न्याय व्यवस्था में योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे देश के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले वकीलों में शामिल है।

विज्ञापन

3 of 8
अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल - फोटो : Twitter

केके वेणुगोपाल
केके वेणुगोपाल की प्रसिद्धि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें भूटान सरकार ने अपने यहां संविधान का मसौदा तैयार करते वक्त परामर्श के लिए बुलाया था। उनकी उम्र 89 साल है।

4 of 8
Gopal Subramanium - फोटो : सोशल मीडिया

गोपाल सुब्रमण्यम
63 साल के गोपाल सुब्रमण्यम 2009 से लेकर 2011 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल थे। वह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी गणना भी देश के प्रसिद्ध वकीलों में होती है। गोपाल सुब्रमण्यम केस लड़ने के लिए बड़ी रकम फीस के रूप में लेते हैं। ये मामले गंभीरता और उसमें लगने वाली ऊर्जा पर भी निर्भर करता है।

विज्ञापन

5 of 8
हरीश साल्वे - फोटो : फाइल

हरीश साल्वे
हरीश साल्वे नौ साल तक भारत के सॉलिसिटर जनरल रहे हैं। उन्होंने रिलायंस, टाटा, आईटीसी और वोडाफोन जैसी कंपनियों के लिए बतौर वकील काम किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अदालत में भारत का केस मात्र एक रुपये फीस लेकर लड़ा था। उनकी प्रसिध्दि और सफलता के कारण ही बड़ी कंपनियां तगड़ी फीस चुका कर भी उन्हें अपना वकील बनाती हैं।

विज्ञापन

6 of 8
Abhishek Manu Singhvi - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक मनु सिंघवी
62 साल के अभिषेक मनु सिंघवी प्रसिद्ध वकील तथा राजनेता हैं। उन्होंने 37 साल की उम्र में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का पद संभाला था। कम उम्र में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बनने वाले वे पहले भारतीय हैं।

विज्ञापन

7 of 8
KTS Tulsi - फोटो : सोशल मीडिया

केटीएस तुलसी
73 साल के तुलसी प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। देश की नामचीन हस्तियां उनसे कानूनी सलाह लेती हैं।

विज्ञापन

8 of 8
Salman Khurshid - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। वे भी वकील के रूप में अपनी मेहनत से उस मुकाम पर हैं जहां मुवक्किल उन्हें बड़ी रकम फीस के रूप में देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें