भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीटी (ICT) अकादमी ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा साइंस का ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी इन ऑनलाइन कोर्स के लिए आईआईटी रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट eict.iitr.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।