फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Kanpur MBA Admissions 2022: आईआईटी कानपुर के एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने का है अंतिम अवसर, जल्द करें आवेदन 

Sun, 30 Jan 2022 08:08 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में एमबीए की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है।
 
विज्ञापन
IIT Kanpur MBA Admissions 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में एमबीए की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। वहीं, आईआईटी कानपुर संस्थान में सत्र 2020-22 में 100 फीसदी हुई है। छात्रों को मिलने वाले सालाना वेतन में 22.5 फीसदी औसत इजाफा हुआ है। आईआईटी कानपुर ने 12 जनवरी, 2022 को प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों की सूची जारी की थी।

विज्ञापन

वहीं, एमबीए  2022 के प्रवेश के नतीजे मई के पहले हफ्ते में जारी होंगे। आईआईटी कानपुर में पात्रता मानदंड के तहत 85 पर्सेंटाइल सामान्य प्रवेश परीक्षा (कैट) 2021 में प्राप्त किए होने चाहिए। उम्मीदवारों के 10वीं और 12वीं कक्षा में 65 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए।
आईआईटी कानपुर में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रम की पढ़ाई उम्मीदवारों द्वारा की होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त इन स्नातक डिग्री को करने वाले छात्रों को 12वीं कक्षा में गणित विषय भी पढ़ा होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पात्रता मानदंड अलग हैं। उम्मीदवार विस्तृत मानदंड वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में हुई रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट 

आईआईटी कानपुर के एक आधिकारिक बयान के अनुसार जानकारी दी गई है कि इस सत्र में रिकॉर्ड तोड़ 100 फीसदी प्लेसमेंट हुई है। आईआईटी कानपुर से एमबीए उत्तीर्ण छात्रों को कई बड़ी कंपनियों को प्लेसमेंट दी गई है। आईआईटी कानपुर के एमबीए उत्तीर्ण छात्रों को कुछ शीर्ष बड़ी कंपनियों जैसे एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, मॉर्गन स्टेनली, बार्कलेज, टाइगर एनालिटिक्स, आईबीएम, वेल्स फारगो, फ्लिपकार्ट, डेलॉइट, मास्टरकार्ड, डिजिट, इंफोसिस, डेल और बर्जर ने प्लेसमेंट दी है। 
विज्ञापन


IIT Kanpur MBA Admissions 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर उपलब्ध एमबीए प्रवेश के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवार लॉग इन पोर्टल पर क्लिक करें। 
  • लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार अपनी जानकारियां को लिखें। 
  • उम्मीदवार एमबीए के लिए पंजीकरण करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें