फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IISER Admission: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में एडमिशन के लिए 20 अक्तूबर से शुरू होगी पंजीयन प्रक्रिया

Tue, 19 Oct 2021 09:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IISER Admission: बीएस-एमएस संयुक्त डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने के तीन तरीकें हैं, किशोर वाज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई), स्टेट एंड सेंट्रल बोर्ड (एससीबी) और ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस । 
विज्ञापन
IISER Admission - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआरएस) जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के आधार पर स्नातक के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए पंजीयन प्रक्रिया की शुरुआत करेगा। यह प्रक्रिया कल यानी 20 अक्तूबर 2021 से शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में स्नातक साइंस-स्नातकोत्तर साइंस (बीएस-एमएस) संयुक्त डिग्री पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं।  

विज्ञापन


बीएस-एमएस संयुक्त डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने के तीन तरीके हैं- किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई), स्टेट एंड सेंट्रल बोर्ड (एससीबी) और ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को केवीपीवाई एप्टीट्यूड टेस्ट पास करना होगा।

एससीबी के माध्यम से एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को आईआईएसईआरएस एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) पास करना होगा। आईएटी परीक्षा पहले ही आयोजित कराई जा चुकी है। परीक्षा विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट भी जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार एक सवाल (आईडी- 603209398) को छोड़कर सभी सवाल सही थे। सभी उम्मीदवार जिन्होंने यह सवाल किया है या नहीं किया है, उन्हें इसके अंक दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


केवीपीवाई और एससीबी के माध्यम से आवेदन अब समाप्त हो चुके हैं। इनके आधार पर उम्मीदवारों को 25 अक्तूबर से सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जेईई एडवांस एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, इसके परिणामों के आधार पर उम्मीदवारों को आईआईटी, आईआईएससी, आईआईएसईआरएस और अन्य संस्थानों में स्नातक स्तर पर इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाता है। जो उम्मीदवार आईआईटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लेना होता है। JoSAA काउंसलिंग के लिए पंजीयन की प्रक्रिया josaa.nic.in पर जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें