फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएफटी 2022: एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, दिसंबर में होगी परीक्षा

Sun, 29 Aug 2021 06:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अभ्यर्थी IIFT की आधिकारिक वेबसाइट- iift.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
iift
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 1 सितंबर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड एडमिशन टेस्ट (IIFT) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी। जो छात्र IIFT 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे IIFT की आधिकारिक वेबसाइट- iift.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

15 सितंबर तक जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया

छात्र आईआईएफटी 2021 के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को आईआईएफटी 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ट्रांसजेंडर/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के तहत छात्रों के लिए लागू शुल्क 1000 रुपये होगा और अन्य के लिए 2500 रुपये शुल्क लागू होगा।

 

विज्ञापन

दिसंबर में होंगी आईआईएफटी एमबीए परीक्षा
एनटीए 5 दिसंबर, 2021 को IIFT MBA (IB) 2022-24 कार्यक्रम में प्रवेश के लिए IIFT 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और यह भारत भर के 68 विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। IIFT 2022 के एडमिट कार्ड छात्रों के लिए नवंबर के दूसरे सप्ताह से 5 दिसंबर 2021 तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
IIFT 2022 परीक्षा एक बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा होगी जो अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी और परीक्षा में क्वांटिटेटिव एनालिसिस, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन एंड वर्बल एबिलिटी, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

नई दिल्ली, कोलकाता ब्रांच के लिए आयोजित हो रही परीक्षा
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से, आईआईएफटी ने यह भी सूचित किया: "यह परीक्षा आईआईएफटी के लिए तीसरी बार मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाएगी। नई दिल्ली, कोलकाता और काकीनाडा (एपी) परिसरों में एमबीए (आईबी) 2022-24 कार्यक्रम में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें