इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन का आज 22 नवंबर 2021 को आखिरी दिन है। यह प्रवेश प्रक्रिया जुलाई सत्र के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसे उम्मीदवार जो इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं और अब तक अपना पंजीयन नहीं किया है, वह इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2021 सत्र के लिए अपना पंजीयन करा लें।
इससे पहले इग्नू द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पंजीयन की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2021 तक रखी गई थी। छात्रों की मांग को देखते हुए इस तारीख को आगे बढ़ा कर 22 नवंबर 2021 तक किया गया था। उम्मीदवार ध्यान दें कि पंजीयन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के लिए पंजीयन कैसे करें?
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे Click here for new registration के लिंक पर क्लिक करें।
3. पंजीयन पत्र में मांगी जा रही जरूरी जानकारी भरें।
4. आवेदन फीस जमा करें।
5. अब पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
6. आवेदन पत्र को सभी जरूरी जानकारी के साथ भरें।
7. सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
इग्नू द्वारा घोषणा की गई है कि एससी और एसटी वर्ग से आने वाले आवेदकों को पंजीयन शुल्क से छूट मिलेगी। हांलांकि, यह छूट केवल एक ही पाठ्यक्रम के लिए दी जाएगी। अगर कोई आवेदक एक से ज्यादा पाठ्यक्रमों में फीस छूट के लिए आवेदन करता है तो उसके सभी आवेदन खारिज कर दिए दाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पाठ्यक्रमों में प्रवेश की योग्यताओं को अच्छे से पढ़कर समझ लें।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा दिसंबर 2021 सत्र की परीक्षाओं के लिए नई डेटशीट भी जारी की गई है। यह डेटशीट अंतरिम है, बोर्ड और अभी एक और अंतिम डेटशीट जारी की जाएगी। इस डेटशीट को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट
ignou.ac.in पर जारी किया जाएगा।